*BSTC/PTET NOTES* 👇👇👇 भाषा भाषा वह साधन है जिसके माध्यम से हम अपने विचारों को व्यक्त करते हैं। भाषा शब्द संस्कृत के भाष् से व्युत्पन्न है। भाष् धातु से अर्थ ध्वनित होता है-प्रकट करना। तथ्य ध्वनि भाषा - शरीर की सबसे छोटी इकाई है, ध्वनि भाषा की लघुत्तम और वाक्य भाषा की पुर्ण इकाई है। व्याकरण- जो विद्या भाषा का विश्लेषण करती है व्याकरण कहलाती है। वर्ण विचार वर्णशब्दवाक्य हिन्दी में 44 वर्ण है जिन्हें दो भागों में बांटा जा सकता है- स्वर और व्यंजन स्वर(11)व्यंजन(33) 1. स्वर ऐसी ध्वनियां जिनका उच्चारण करने में अन्य किसी ध्वनि की सहायता की आवश्यकता नहीं होती, उन्हें स्वर कहते हैं। स्वर ग्यारह होते हैं- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, ऋ दो भागों में बांटा गया है हृस्व(4)दीर्घ(7) हृस्व स्वर - जिन स्वरों के उच्चारण में उपेक्षाकृत कम समय लगता है - जैसे- अ, इ, उ, ऋ दीर्घ स्वर - जिन स्वरों को बोलने में अधिक समय लगता है- जैसे- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ 2. व्यंजन जो ध्वनियां स्वरों की सहायता से बोली जाती है उन्हें व्यंजन कहते है। व्यंजन 33 होते हैं- इन्ह...