REET Exam date 2021

REET 2021 Exam date घोषित की जा चुकी है 

REET exam date 2021


*रीट में 7500 पद बढ़ा सकती है सरकार, रिक्त पदों की सूची मांगी, सितंबर में परीक्षा*

*शिक्षा विभाग से आगामी दो वर्षों में रिक्त होने वाले पदों की सूचना मांगी है।*

*कुल पद 31 हजार से बढ़कर 38 हजार हो सकते हैं*

बीकानेर

प्रदेश के 16 लाख बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सरकार 26 सितंबर को प्रस्तावित रीट-2021 में 7500 पद बढ़ा सकती है। शिक्षा विभाग से आगामी दो वर्षों में रिक्त होने वाले पदों की सूचना मांगी है। इसमें वर्तमान पद और अगले दो साल में सेवानिवृति से रिक्त होने वाले पद भी शामिल हैं।

बता दें कि रीट कई बार स्थगित होने के कारण रिक्त पदों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में बेरोजगार पदों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। उधर, वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष ही शेष हैं। ऐसे में बेरोजगाराें को बड़ी साैगात की उम्मीद है।

*निदेशालय ने दो साल में रिक्त होने वाले सभी पदों की जानकारी मांगी.*

वर्तमान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 43 हजार पद खाली हैं। पिछले साल सरकार ने रीट से 31 हजार पद भरने की घोषणा की थी। एक साल में रिक्त पद बढ़े हैं। ऐसे में 7 हजार पद बढ़ाकर 38 हजार किए जा सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों से अगले दो साल में खुलने वाले व क्रमोन्नत होने वाले स्कूल में संभावित पदों की जानकारी मांगी है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि रीट दो साल से लंबित है। सरकार पदों की संख्या बढ़ाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Current Affairs And Gk

Hindi for ptet and bstc

Science Important Question